khabar abhi tak

कार से टकराया ट्रक, एक की मौत


बरेला के धनपुरी गांव के पास हादसा

जबलपुर। बरेला के धनपुरी गांव के पास बेलगाम भाग रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार चालक आनंद विश्वकर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया है। बरेला पुलिस ने बताया कि धनपुरी से कार में आनंद विश्वकर्मा और ललित विश्वकर्मा शहर की ओर आ रहे थे। इस दौरान इनकी कार को ट्रक क्रमांक एमपी 36 जी 0619 के चालक ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर वह कापफी दूर तक घिसटती गई। मौके पर ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की थी लेकिन मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया था। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल ललित को तुरंत मेडिकल भेजा। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak