khabar abhi tak

वित्त मंत्रालय की मंजूरी : इस साल भी पीएफ 8.25% ब्याज मिलेगा, 7 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ

नई दिल्ली. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पीएफ अकाउंट में जमा राशि पर इस साल भी 8.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफएओ) को इसके लिए मंजूरी दे दी है। अब देश के 7 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट में ब्याज की रकम ट्रांसफर की जाएगी।

इससे पहले ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने 28 फरवरी को मीटिंग में 8.25 प्रतिशत ब्याज दर बरकरार रखने का फैसला किया था। जो पिछले वित्त वर्ष में दी गई दर के बराबर है। इसके बाद इसे वित्त मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजा गया था।

1 लाख पर 8,250 रुपए ब्याज मिलेगा

8.25 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से अगर आपके पीएफ अकाउंट में 1 लाख रुपए जमा हैं, तो इस पर साल में 8,250 रुपए का ब्याज मिलेगा। वहीं पीएफ अकाउंट में 1 अप्रैल 2024 तक (वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ओपनिंग बैलेंस) कुल 5 लाख रुपए जमा हैं। ऐसे में आपको 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से 5 लाख पर 41,250 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे।

बेसिक सैलरी प्लस डीए का 12 फीसद जमा होता है

ईपीएफओ एक्ट के तहत कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस डीए का 12 प्रतिशत पीएफ अकाउंट में जाता है। वहीं, कंपनी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस डीए का 12 प्रतिशत कॉन्ट्रीब्यूट करती है। कंपनी के 12 प्रतिशत कॉन्ट्रीब्यूशन में से 3.67 प्रतिशत पीएफ अकाउंट में जाता है और बाकी 8.33 प्रतिशत पेंशन स्कीम में जाता है। वहीं कर्मचारी के कॉन्ट्रीब्यूशन का सारा पैसा पीएफ अकाउंट में जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak