टास्क के नाम पर मिला धोखा, गंवाए 7 लाख

मोबाइल पर लिंक भेजकर फंसाया जाल में, टास्क पूरा करने की दी थी लालच

जबलपुर। आसमान से मोबाइल पर नजर जमाए शातिर ठगों ने अधारताल के एक व्यक्ति को ऐसा फंसाया कि उसने लालच में सात लाख रूपए गवां दिए। ठगों ने पहले उस व्यक्ति के मोबाइल पर एक लिंक भेजा और टास्क पूरा करने पर उसे फायदा भी दिया। जालसाजों की बातों में वह आ गया और टास्क पूरा करने वह पैसा भेजता गया और आखिर में हुआ क्या दूसरी ओर से उसे टास्क पूरा करने की बात कही तभी उसे पैसे देने को कहा गया। जालसाजी का शिकार होता समझ आते ही उसने पुलिस को इसकी शिकायत की।

अधारताल के महाराजपुर स्थित सुभाषनगर में रहने वाले अनिल कुमार अहिरवार ने थाने में लिखित शिकायत की है कि 11 जनवरी .24 को उसके मोबाईल पर एक मैसेज आया कि अगर आप एक यूट्युब चैनल सबस्क्राईब करते हैं तो आपको प्रत्येक सबस्क्राईब करने पर 100 रू मिलेगा। उसने कुछ चैनल सबस्क्राईब किये। इसके बाद उन्होने उसे कुछ टास्क करने के लिए कहा और उसे एक टेलीग्राम एप की लिंक भेजी। उस पर उन्होने उससे 2,000 रूपए ऐड करने के लिए कहा और बदले में 2800 रू वापस करने को कहा। कुछ समय बाद उसे 2800 रूपये उसके खाते में आ गए। इससे अनिल का विश्वास उन पर हो गया। दूसरी ओर नया टास्क करने के लिये बोला गया। इस बार उससे 10,000 रूपए लिये। टास्क पूरा करने के बाद राशि वापस नहीं किये और कहा कि आपको पैसे चाहिये तो और टास्क करना होगा। इसी तरह टास्क के नाम पर राशि बदलती चली गई और उससे कुल 6,65,350 रूपये ले लिए गए, लेकिन उसे किसी प्रकार की राशि वापस नही की गयी है। आखिरकार, अनिल ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post