khabar abhi tak

जबलपुर : प्लेटफार्म नंबर 6 पर झगड़े दो फेसिलेटर, एसएस कामर्शियल व सीबीएस का दिन में तबादला, रात में कैंसिल

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन पर पिछले दिनों प्लेटफार्म नंबर 6 पर दो फेसिलिटेर (रेल टिकट बेचने वाले प्राइवेट वेंडर) के बीच जमकर झगड़ा हुआ. मामला मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष पहुंचा. जिनके निर्देश पर स्टेशन सुपरिटेंडेंट कामर्शियल संजय जायसवाल व चीफ बुकिंग सुपरवाइजर (सीबीएस) महेंद्र सिंह ठाकुर का बरगवां स्टेशन पर दिन में तबादला कर दिया और रात होते-होते दोनों का तबादला भी केंसिल कर दिया.

बताया जाता है कि पिछले दिनों प्लेटफार्म नंबर दो पर दो फेसिलेटर के बीच यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, गाली गलौज हुआ, जिसको लेकर हंगामा की स्थिति बनी रही. इस घटना की शिकायत किसी रेल यात्री ने सीधे मंडल रेल प्रबंधक से कर दी. डीआरएम साहब इस घटना से काफी खफा हुए. उनके निर्देश के बाद वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा एसएस कामर्शियल संजय जायसवाल व सीबीएस महेंद्र सिंह ठाकुर का तबादला बरगवां स्टेशन कर दिया गया। बताया जाता है कि दोनों कर्मचारी अपने तबादले से परेशान होकर अपने वरिष्ठ अधिकारी से मिले, जिसके बाद रात होते-होते उन दोनों का तबादला रद्द कर दिया गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak