khabar abhi tak

फोरलेन होगा दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग, 160 किमी की स्पीड से दौड़ेंगी राजधानी

रतलाम-नागदा के बीच तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर अब तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी हो चुकी है। केंद्रीय कैबिनेट ने रतलाम रेल मंडल के रतलाम और नागदा के बीच तीसरी और चौथी लाइन के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। रतलाम रेल मंडल और पश्चिम मध्य प्रदेश के लिए यह बड़ी सौगात हैं। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर सबसे पहले रतलाम रेल मंडल के इस रेलखंड को चुना गया है। 41 किमी के इस रेलमार्ग पर तीसरी और चौथी लाइन का काम अब जल्दी ही शुरू हो जाएगा।

माल ढुलाई और यात्रियों की बढ़ती क्षमता को देखते हुए दी सौगात

दिल्ली.मुंबई रेलमार्ग देश की राजधानी और आर्थिक राजधानी को जोड़ने वाला अति महत्वपूर्ण रेलमार्ग है। इस मार्ग पर माल ढुलाई और यात्रियों की बढ़ती क्षमता को देखते हुए स्मार्ट पर तीसरी एवं चौथी लाइन की संभावना की रिपोर्ट रेलवे बोर्ड ने तलब की थी। इसके बाद पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान में दिल्ली मुंबई रेल मार्ग को शामिल किया गया है। जिसंसे रतलाम रेल मंडल के रतलाम से नागदा के लिए तीसरी और चौथी लाइन को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। 

रफ्तार होगी 160 किलोमीटर प्रति घंटा 

दिल्ली मुंबई रेलमार्ग पर तीसरी और चौथी लाइन बन जाने से ट्रेनों की रफ्तार 130 की बजाय 160 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी, जिससे दिल्ली और मुंबई के मध्य यात्रा का समय 10 घंटे से भी कम रह जाएगा। 3399 करोड़ की इस परियोजना से लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

रोजाना गुजरती हैं 200 से अधिक ट्रेनें

इस रेल मार्ग पर प्रतिदिन राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी सहित 200 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। इससे कैबिनेट ने मंजूर कर दिया है। जनसंपर्क अधिकारी खैमराज मीणा ने बताया कि रतलाम नागदा रेलखंड को तीसरी और चौथी लाइन बनाने की मंजूरी मिल गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak