khabar abhi tak

13 रेल कर्मियों को किया सम्मानित


जबलपुर।
सजगता एवं संरक्षा के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने शुक्रवार को 13 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक ने पुरस्कृत किया। इन कर्मियों ने होने वाली संभावित रेल फ्रैक्चर, हार्ड एक्सल को समय पूर्व पहचान कर सजगता और सतर्कता से संभावित दुर्घटना से बचाव कर संरक्षा रेल परिचालन में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सभी 13 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किये गये हैं। 

पुरूस्कृत होने वाले कर्मियों में गौरव सचदेवा, वरि ट्रेन मैनेजर गुड्स कटनी, नवल किशोर मेल-एक्स ट्रेन मैनेजर कटनी, रामजी सिंह, डिप्टी एसएस सगमा, राघवेंद्र सिंह दांगी, ट्रेन मैनेजर गुड्स नकज, प्रियंका रजक, कांटेवाला पिपरिया,  पूरन सिंह पटेल, लोको पायलट पैसेंजर नकज, हरीश चंद्र, वरि सहा लोको पायलट नकज, बीके राय, लोको पायलट मेल नकज, विक्रम दंडोतिया, वरि सहा लोको पायलट नकज, देवेंद्र सिंह चौहान, एमसीएम कटनी, रतनलाल रैदास, ट्रैकमेंटेनर. कटनी मुड़वारा शामिल थे। समारोह में कमल कुमार तलरेजा, आनंद कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक, अमित कुमार शाहनी वरि मंडल संरक्षा अधिकारी, अक्षय कुमरावत सीनि डीईई, स्वप्निल पाटिल सीनि डीएमई, हिमांशु तिवारी डीईएन, मुन्ना बैठा सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak