khabar abhi tak

यूपी में बड़ा हादसा : बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, 5 की मौत, 7 घायल

हरदोई. यूपी के हरदोई से एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां हंसी खुशी जा रहे 11 बारातियों को क्या पता था कि अगले ही पल उनके साथ क्या कुछ होने वाला है. दरअसल, 11 लोगों से भरी अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस भयानक हादसे में 5 लोगों की जान चली गई. मरने वालों में छोटे बच्चे भी शामिल थे. इतना हीं नहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.

बता दें, मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव से भुप्पा पुरवा मोड़ के पास दुर्घटना हुई. सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा ने बताया पाली के पटियानीम के नीरज की बारात कुसुमा गांव को गई थी. शादी से वापसी के समय बारात हादसे का शिकार हो गई है.  हादसे के बाद आसपास के लोग और राहगीर चीख-पुकार सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने घायल लोगों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई.

डॉक्टरों के अनुसार, 7 घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है. मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस और प्रशासन इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं. घटना से पूरे क्षेत्र में डर और शोक का माहौल है

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak