khabar abhi tak

देखिए आवारा पशुओं का आतंक, पैदल जा रही मासूम बच्ची पर किया हमला ...विचलित कर सकता है वीडियो


 सड़कों पर आवारा घूम रहे पशु कभी कभार लोगों के लिए खतरा बन जाते हैं। ऐसा ही वीडियो सीसीटीवी कैमरे पर रिकॉर्ड हुआ है, जहां पर अपनी मां के साथ पैदल जा रही एक मासूम बच्ची पर एक गाय हमला कर देती है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह  किस स्थान का है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो 8 अगस्त का बताया जा रहा है, जहां पर एक बच्ची अपने परिजनों के साथ कोचिंग से लौट रही थी। इसी


दौरान बाजू से जा रही एक गाय  ने बच्ची पर जोरदार हमला कर दिया। बच्ची पर हमला होते हुए देख मा ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने बाहर निकल कर  मासूम को बचाने का बहुत प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद गाय  द्वारा मासूम को छोड़ा गया। जानकारी के मुताबिक हमले में बच्ची बुरी तरह घायल हो गई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak