khabar abhi tak

मध्यप्रदेश की महिला कॉन्स्टेबल को जेंडर चेंज करने मिली अनुमति...गृह विभाग ने जारी किए आदेश


रतलाम जिले में पदस्थ महिला पुलिस कॉन्स्टेबल को मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा जेंडर चेंज की अनुमति दी गई है। जानकारी के मुताबिक महिला पुलिस कांस्टेबल बचपन से ही जेंडर आईडेंटिटी डिसऑर्डर से ग्रसित चल रही है। गृह विभाग द्वारा यह मंजूरी  दिल्ली के मनोचिकित्सक डॉक्टर राजीव शर्मा की सलाह पर  दी गई है। जानकारी के मुताबिक 2 साल पहले भी निवाड़ी जिले में पदस्थ महिला पुलिस कॉन्स्टेबल को लिंग परिवर्तन की अनुमति गृह विभाग द्वारा  दी जा चुकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak