khabar abhi tak

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर...CM एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हुए अजित पवार, डिप्टी CM की ली शपथ


महाराष्ट्र की राजनीति में आज रविवार को एक बड़ा  उलटफेर हो गया है। जहाँ पर NCP प्रमुख शरद पवार के भतीजे और विपक्ष के नेता अजित पवार महाराष्ट्र की सरकार में शामिल हो गए। जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने कुछ समर्थक विधायकों के साथ राजभवन पहुंचकर डिप्टी CM  पद की शपथ ले ली है। इस दौरान CM एकनाथ शिंदे और डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। 

इन्हें भी बनाया गया मंत्री
अजित पवार के अलावा उनके साथ पहुचे विधायक छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल, धर्मराव अत्राम, सुनील वलसाड, अदिति तटकरे और हसन मुश्रीफ को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak