khabar abhi tak

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा भारत-पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच...


वन डे क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच आगामी अक्टूबर से नवंबर के बीच भारत में खेला जाएगा। जानकारी के मुताबिक इन मैचों का शेड्यूल बीसीसीआई द्वारा तैयार कर आईसीसी को भेज दिया गया है। शेड्यूल के मुताबिक, टूर्नामेंट की शुरुआत आगामी 5 अक्टूबर को अहमदाबाद से होगी। जहां पर ओपनिंग मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा शेड्यूल के मुताबिक भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला जाएगा। 

15 को होगा भारत-पाकिस्तान मैच

इस वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान किक्रेट टीम का मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद में एक लाख दर्शक क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वहीं वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak