khabar abhi tak

गोटेगांव : घर में मिली महिला की लाश...बदबू आने पर पडोसियों ने दी सूचना, पति फरार


जबलपुर।
एक महिला का शव घर में मिलने से क्षेत्र  में सनसनी फैल गई। यह मामला नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव का है। जहां पर मवई पिपरिया गांव में एक महिला का शव उसके घर पर मिला है। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जिन्होंने शव का पीएम के लिए भिजवाया दिया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि महिला की 25 वर्षीय लक्ष्मीबाई पति पवन मेहरा के रूप में हुई है। महिला का शव घर में पलंग पर पड़ा था। इस मामले में घटना के बाद से पति के फरार है। मतक लक्ष्मीबाई का मायका कटंगी में है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak