khabar abhi tak

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प यूनियन के साथ डीआरएम ने की बैठक... कर्मचारियों के हित में लिए कई निर्णय

 


जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के कर्मचारियों की समस्याओ पर मंडल रेल प्रशासन एवं वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्प. यूनियन के साथ हुई स्थाई वार्ता तंत्र (पी.एन.एम.) में कर्मचारी हित के अनेक निर्णय लिए गए। मंडल सभागार में आयोजित उक्त पी.एन.एम. बैठक में डी.आर.एम.  विवेक शील  ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि कर्मचारी कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, मंडल के रेल कर्मचारियों ने अपनी मेहनत से कई उपलब्धियां हासिल की है. उन्होंने संघ को सतत सहयोग के लिए धन्यवाद दिया व सभी कर्मचारियों को अपनी बेहतर सेवा देने का आव्हान किया.  श्री शील  ने मंडल में कर्मचारियों के हितो में किये जा रहे विभिन्न कार्यो की जानकारी देते हुए कर्मचारी यूनियन के 165 मुद्दों में से 25  का बैठक में ही निराकरण एवं शेष को विचाराधीन रखा।  इस अवसर पर रेल प्रशासन के अपर मंडल रेल प्रबंधक सर्व  दीपक कुमार गुप्ता,  अमितोज बल्लभ, मंडल के शाखा अधिकारी  सुबोध विश्वकर्मा,  विश्व रंजन, डॉ.मधुर वर्मा, अरुण त्रिपाठी,  मनीष पटेल, संजय मनोरिया, डॉ. मंजुनाथ, डॉ. बीसीएस राव, विराट गुप्ता ,  अनिल कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार,   डी.के.शुक्ला,  सीएल बैरवा  सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे

यूनियन की तरफ से यह रहे उपस्थित

 बैठक में वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्प. यूनियन  के मंडल सचिव रोमेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष बी.एन. शुक्ला, इन्द्रजीत जैसवाल, अर्जुन बैरागी, महेंद्र सिंह कुर्मी, एन.के. पाण्डेय, नवीन तिवारी आदि भी उपस्थित थे।
 इस अवसर पर यूनियन  ने रेलवे कर्मचारियों के पदोन्नति, एम.ए.सी.पी., ओवर टाइम, राष्ट्रीय अवकाश भत्ता, शिक्षण शुल्क, वरीयता, रनिंग रूम/टी.टी.ई. रेस्ट हाउस  व्यवस्थाओ  में सुधार, महिला कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान देय विभिन्न सुविधाएँ, रेल आवास मरम्मत,  पानी सुविधा, विधुत वायरिंग एवं रेल पथ की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओ  को प्रस्तुत किया. दो दिवसीय  इस बैठक में अधिकारियो ने कर्मचारियों की समस्याओ पर  गंभीरता से विस्तृत चर्चा करके  अनेक निर्णय लिए। 


 सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग के साथ हुई बैठक
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग में डीआरएम विवेक शील द्वारा मण्डल के दूरस्थ स्टेशनों से आए  वरिष्ठ सिगनल एवं टेलिकॉम सुपरवायजरों से सीधा संवाद करके उनकी व्यक्तिगत समस्याओं तथा उनको रेलवे कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों को सुन कर , उनके त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया | उन्होंने स्टाफ को समर्पित होकर एस एण्ड टी उपकरणों का आवधिक अनुरक्षण, निरीक्षण निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सुनिश्चित करने  एवम् संरक्षा को सर्वोपरि रखकर और किसी भी प्रकार का शॉर्ट कट न करने हेतु  हिदायत दी | रेलवे कार्य को किसी भी प्रकार की जल्द बाजी में नहीं किंतु सही ढंग से पूर्ण करने हेतु  निर्देशित किया| इस दौरान वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवम् टेली. इंजी.(समन्वय)  विराट गुप्ता, मण्डल सिगनल एवम् टेली इंजी. सुश्री राजश्री द्विवेदी तथा मण्डल तकनीकी सेल के सभी सुपरवायजर उपस्थित रहे ।        

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak