khabar abhi tak

नर्मदा में पूजन-अर्चन कर चुनावी बिगुल फूंकेंगी प्रियंका गांधी...12 जून को होगा नगर आगमन, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने की पत्रकारों से चर्चा


जबलपुर।
इस साल मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी महाकौशल से चुनावी शंखनाद करेगी। इसके लिये विशेष रूप से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा 12 जून को जबलपुर आ रही हैं।  उक्ताशय की बात पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और पूर्व वित्त मंत्री तरूण भनोत ने कही। पत्रकार  वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि सालों से भाजपा का कब्जा नगर निगम और दूसरी निकायों में कब्जा रहा है वहां अब कांग्रेस जोरदार तरीके से चुनाव जीती है। इसमें ग्वालियर में महापौर का चुनाव भी शामिल है। आने वाले दिनों में सिंधिया समर्थक विधायक और मंत्रियों को हराने कांग्रेस ने तैयारी कर ली है। 

गौरी घाट में करेंगी पूजन अर्चन

पत्रकार वार्ता में बताया गया कि अगले माह पार्टी नेता प्रियंका गांधी जबलपुर आ रही हैं, इस दौरान सबसे पहले नर्मदा तट के गौरी घाट में मां नर्मदा का पूजन अर्चन कर सभी की खुशहाली के लिये मां रेवा से प्रार्थना करेंगी, इसके बाद जनता के बीच पहुंचने रोड शो भी करेंगी। साल 2018 में राहुल गांधी ने भी नर्मदा पूजन के बाद शहर में रोड किया था, इसी तर्ज पर प्रियंका गांधी भी जबलपुर से चुनाव का बिगुल बजाएंगी। 

परिवार को गलत तरीके से दिलाया लाभ

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पत्नि एवं ससुर जो जबलपुर निवासी हैं, को गलत तरीके से लाभ दिलाने का काम किया है, यह सीधे तौर पद का दुरूपयोग है। अपनी पत्नि को भोपाल में मन माफिक शासकीय शैक्षणिक संस्थान में पदस्थ कराया गया। 

कुल बजट से ज्यादा कर्ज हैं सरकार पर 

इस मौके नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह और पूर्व वित्त मंत्री तरूण भनोत ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा पहली बार देखने में आ रहा है जब किसी प्रदेश सरकार ने अपने कुल बजट से ज्यादा कर्ज ले रखा है, और इन  पैसों का दुरूपयोग किया जा रहा है, इससे जनता की भलाई नही हो पाई है। बजट सवा तीन लाख का है और कर्ज प्रदेश सरकार ने लगभग 4 लाख ले रखा है।  प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल सरकार बताया गया। जिसका जनता चुनाव में करारा जवाब देगी और कांग्रेस को बहुमत से ज्यादा सीटे जनता देने वाली है। इस दौरान विधायक विनय सक्सेना, विधायक संजय यादव आदि उपस्थित रहे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak