khabar abhi tak

अब भेडाघाट, गोसलपुर, देवरी और डुंडी स्टेशन पर रुकेंगी कई ट्रेनें... रेलवे ने दिखाई हरि झंडी

जबलपुर।  पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जबलपुर रेल मंडल के अधीन आने वाले भेडाघाट, गोसलपुर, देवरी (पनागर) तथा डुंडी स्टेशन पर अनेक गाड़ियों का ठहराव स्वीकृत किया गया है। इस सम्बन्ध में मंडल वाणिज्य प्रबंधक देवेश सोनी ने बताया कि आगामी 7 अप्रैल से मंडल के उक्त चार स्टेशनों पर रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों के सुविधा के लिए विभिन यात्री गाड़ियों को ठहराव प्रदान किया गया है।  जिसके तहत भेडाघाट स्टेशन पर विन्ध्याचल एक्स.न.11271/72 का  गोसलपुर स्टेशन पर नर्मदा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18233/34, रीवा इंटरसिटी गाड़ी संख्या 22189/90 तथा विन्ध्याचल एक्स. गाड़ी संख्या 11271/72 का ठहराव दिया जा रहा है।
इसी तरह देवरी (पनागर) स्टेशन पर विन्ध्याचल एक्स. गाड़ी संख्या 11271/72, नर्मदा एक्स. गाड़ी संख्या 18233/34, सिंगरौली इंटरसिटी गाड़ी संख्या 11651/52 तथा डुंडी स्टेशन पर भी नर्मदा एक्स.गाड़ी संख्या 18233/34, रीवा इंटरसिटी गाड़ी संख्या 22189/90 एवं  विन्ध्याचल एक्स. गाड़ी संख्या 11271/72 का ठहराव दिया जा रहा है। उक्त ठहराव प्रदान करने से इन छोटे स्टेशनों पर यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak