khabar abhi tak

शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को मध्य भारत मोर्चा ने किया याद

जबलपुर। शहीद दिवस पर मध्य भारत मोर्चा के सदस्यों ने शहीदे आजम भगत सिंग, सुखदेव और राजगुरु को याद करते हुए गोरखपुर में उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धा सुमन के पुष्प अर्पण किये और उनके बलिदान को याद किया मोर्चा अध्यक्ष सौरभ यादव ने बताया कि अपने त्याग देश प्रेम और बलिदान से देश के जन जन में स्वाधीनता की अलख जगाने वाले वीर सपूतों को हम कभी भुला नही सकते और हम हमेशा इनका देश के प्रति दीये गए बलिदान को याद रखेंगे। इस दौरान मध्य भारत मोर्चा अध्यक्ष सौरभ यादव, अभिषेक अग्रवाल, तनय राज, आशीष मिश्रा, राजा खान, सहवाज, अब्दुल कय्यूम, राहुल तिवारी, बल्लू पटेल, अल्ताफ, मोंटू महराज आदि उपस्तिथि रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak