khabar abhi tak

आत्महत्या के उद्देश्य से वृद्ध महिला ने लगाई धुआँधार से छलांग... हालत गम्भीर

जबलपुर। भेडाघाट स्थित धुआधार में आज दोपहर एक वृद्ध महिला ने आत्महत्या के उद्देश्य से ऊपर से छलांग लगा दी। इस दौरान महिला को कूदते देख वहाँ पर मौजूद एक पुलिस कर्मी ने गोताखोरों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकाला और 108 की मदद से मेडिकल भिजवाया। जहा उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक भेड़ाघाट थाने में पदस्थ एक पुलिस कर्मी  व्यू पॉइंट के पास घूम रहें थे तभी उन्होंने देखा कि एक बुजुर्ग महिला धुआंधार में कूदने की तैयारी कर रहीं है। बुजुर्ग महिला को देखते ही पुलिस कर्मी ने जोर से चिल्लाया पर तब तक महिला ने पानी में छलांग लगा चुकी थी। महिला को पानी में कूदते देख पुलिसकर्मी ने स्थानीय गोताखोर मदद से महिला को बाहर निकाला, और फिर उसे इलाज के लिए मेडिकल भिजवाया।
जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक ऊंचाई से गिरने के कारण महिला के बहुत गम्भीर चोटें आई है। वही उनका एक हाथ और पैर भी टूट गया है। घायल महिला को मेडिकल कालेज भिजवाने के बाद  भेड़ाघाट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak