khabar abhi tak

प्रीं नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त...कुछ गाड़ियों के हुए मार्ग परिवर्तित

 जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा जबलपुर मण्डल के कटनी-सिंगरौली खंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते निवास रोड, भरसेंडी, सुरसराईघाट झारा एवं सरईग्राम स्टेशनों पर दिनाँक 21 मार्च से 27 मार्च तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते इस मार्ग से होकर जाने कई रेलगाडिय़ों को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्ण/आंशिक निरस्त एवं कई के मार्ग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद गाडिय़ों की समयबद्धता में सुधार होगा, रेलगाडिय़ों की गति में वृद्धि होगी, परिणामस्वरुप रेल यात्रियों का समय बचेगा।
ये ट्रेनें हुई निरस्त  
गाड़ी संख्या 11651/11652 जबलपुर-सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जबलपुर से दिनांक 21 मार्च से 27 मार्च तक एवं सिंगरौली से दिनांक 22 मार्च से 28 मार्च तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22165/22166 भोपाल-सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस, भोपाल से दिनांक 22 मार्च एवं 25 मार्च को एवं सिंगरौली से दिनांक 23 मार्च और 28 मार्च को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 22167/11268 सिंगरौली-निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस, सिंगरौली से दिनांक 26 मार्च को एवं निजामुद्दीन से दिनांक 27 मार्च को निरस्त रहेगी। इसी प्रकार अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06623/06624 कटनी-बरगवां-कटनी मेमू स्पेशल गाड़ी दिनांक 21 मार्च से 27 मार्च तक दोनों दिशाओं में ब्यौहारी से बरगवां के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
इन ट्रेनों के हुए मार्ग परिवर्तित
गाड़ी संख्या 13025/13026 हावड़ा-भोपाल-हावड़ा, हावड़ा से दिनाँक 20 मार्च 2023 को एवं भोपाल से दिनाँक 22 मार्च को दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी। गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस, संतरागाछी से दिनाँक 24 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19413/19414 अहमदाबाद-कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस, अहमदाबाद से दिनाँक 22 मार्च को एवं कोलकाता से दिनाँक 25 मार्च को दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी। चौथी गाड़ी संख्या 19607/19608 कोलकाता-मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस, कोलकाता से दिनाँक 23 मार्च को एवं मदार जंक्शन से दिनाँक 20 मार्च को दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak