khabar abhi tak

पमरे के अपर महाप्रबंधक शोभन चौधुरी होंगे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक...रेलवे बोर्ड ने जारी किए आदेश

जबलपुर ।  पश्चिम मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक शोभन चौधुरी की नई पदस्थापना के आदेश जारी हुए हैं। वे बहुत जल्द उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार ग्रहण करेंगे ।  रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेशों के तहत आज शुक्रवार को श्री चौधुरी ने सचिव रेलवे बोर्ड का कार्यभार ग्रहण किया है, आगामी 31 मार्च तक की अवधि तक वे सचिव रेलवे बोर्ड का कार्यभार देखेंगे ।  आगामी 1 अप्रैल से उत्तर रेलवे में महाप्रबंधक का कार्यभार संभालेंगे। पदस्थापना आदेश जारी होते ही श्री चौधुरी को बधाई देने वालों का तांता लग गया।  जबलपुर भोपाल एवं कोटा तीनों मंडलों के रेल कर्मियों एवं रेल अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। श्री चौधुरी आज से सचिव रेलवे बोर्ड का कार्यभार देखेंगे 
एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद पर कर चुके कार्य
शोभन चौधुरी के लिए राजधानी दिल्ली  नई नहीं हैं,  इससे पहले भी रेलवे बोर्ड नई दिल्ली में वे एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ( टेलीकॉम डेवलेपमेंट) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।  वे जबलपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर रहे।  भोपाल में मंडल रेल प्रबंधक भोपाल के पद पर रह चुके हैं। साथ ही रेल टेल कॉर्पोरेशन में टेलीकॉम संबंधित नीति निर्माण में सराहनीय भूमिका निभा चुके हैं।  पश्चिम मध्य रेलवे में वे मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर प्रोजेक्ट के पद पर रहे । अपर महाप्रबंधक के पद पर वे दिनांक 17 अक्टूबर 2019 से कार्यरत हैं।  इसी अवधि में उन्होंने कुछ दिनों के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक पद का भी अस्थाई तौर पर कामकाज संभाला था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak