khabar abhi tak

शातिर बुलेट चोरों की गैंग को पुलिस ने दबोचा...लाखों रूपयों की 5 बुलेट बाइक की बरामद

जबलपुर। शातिर बुलेट वाहन चोरों की गैंग को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रूपए की कीमत की कुल 5 बुलेट मोटर साइकिलें जब्त की हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी पाटन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली चौपाटी वाड्र पाटन निवासी रमन विश्वकर्मा अपने घर मे चोरी की खाखी रंग की बुलट मोटर सायकिल छिपाकर रखा हुआ है। यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथ पकडा जायेगा। सूचना पर तत्काल 21 वर्षीय रमन विश्वकर्मा के घर पर दबिश दी गई जहां पर घर के बाजू में एक खाखी रंग की बुलट मोटर सायकिल खडी मिली। पूछताछ करने पर रमन विश्वकर्मा के द्वारा उक्त बुलट थाना विजय नगर क्षेत्र से अपने साथी अंकित गौड निवासी पानी की टंकी के पास करमेता, संदीप मेहतो निवासी ग्राम भालूमाडा, जिला अनूपपुर, राहुल गुप्ता निवासी ग्राम भालूमाडा जिला अनूपपुर  के साथ मिलकर अन्य 4 और बुलट मोटर सायकिलों को चुराना स्वीकार करते हुये 2 बुलट मोटर सायकिले ग्राम भालूमाडा में अपने अपने घरों पर तथा अंकित ठाकुर एवं संदीप मेहतों ने 1-1 मोटर सायकिल अपने अपने घरों में रखना बताया।  जिसके बाद  पुलिस ने सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी 21 वर्षीय अंकित ठाकुर, 21 वर्षीय संदीप मेहतो, 23 वर्षीय राहुल गुप्ता को गिरफ्तार किया।
विजय नगर और गोहलपुर थाने को किया सूचित
पुलिस ने आरोपियों की निशादेही पर चुराई हुई 3 बुलट मोटर सायकिलें थाना विजय नगर तथा 1 बुटल थाना गोहलपुर क्षेत्र से इस प्रकार कुल 5 बुलट मेाटर सायकिलें कीमती लगभग 10 लाख रूपये की जप्त करते हुये थाना विजय नगर एंव गोहलपुर को सूचित किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियेां को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी पाटन उप निरीक्षक आर.एस उपाध्याय, उप निरीक्षक प्रदीप तोमर, चौकी प्रभारी नुनसर उप निरीक्षक दुर्गेश मरावी, उप निरीक्षक आकाश दीप, प्रधान आरक्षक दीपचंद, आरक्षक प्रकाश सिंह, मोहित कुशवाहा, अनुराग रैकवार, अमित ठाकुर, अभिमन्यू सिंह सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल, आरक्षक आदित्य की भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak