khabar abhi tak

ट्रेनों-स्टेशनों में ताबड़तोड़ जांच



जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल में आज ताबड़तोड़ अंदाज में चलाए गए जांच अभियान में ट्रेनों में सवार फोकट यात्रियों में हड़कंप मच गई। जबलपुर से सीनियर डीसीएम कोचिंग मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गए उड़नदस्ते ने कटनी, सतना, पिपरिया, रीवा, दमोह और सागर स्टेशन में किलाबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया। दबोचे गए यात्री बहानेबाजी करते भी नजर आए। हालांकि सबसे जुर्माना वसूली की गई। 

जिन ट्रेनों में जांच की गई, उनमें गाड़ी संख्या 11033, 11081, 12150, 11062, 22972, 13201 शामिल बताई जा रही हैं। 


जानकारी के अनुसार सीनियर डीसीएम श्री गुप्ता के नेतृत्व में चलाए गए सघन जांच अभियान में कुल 232 यात्रियों से 1 लाख 35 हजार 330 रूपये जुर्माना वसूला गया। इनमें बेटिकट यात्रियों की संख्या 35 रही, जिनपर 34 हजार 220 रूपये की पेनाल्टी लगाई गई, जबकि 192 यात्री अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak