khabar abhi tak

दो करोड़ घरों में एक साथ होगा गायत्री यज्ञ


दो जून को गायत्री परिवार का आयोजन
जबलपुर। गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा के महाप्रयाण दिवस दो जून को जबलपुर सहित संपूर्ण भारत के दो करोड़ घरों में एक ही समय और एक ही साथ यज्ञ की तैयारियां की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि गायत्री परिवार देश के सभी नागरिकों में मानवीय एकता, देश की वैभवशाली परंपरा और भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में अनवरत प्रयासरत है। गायत्री परिवार यज्ञ को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण मानता है। जिसके चलते 2 जून को गायत्री परिवार द्वारा एक साथ, एक ही समय में विश्व के कई देशों समेत पूरे भारत में दो करोड़ घरों में यज्ञ किया जाएगा। इसके लिए भोपाल के एमपी नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ समेत देश के कई केंद्रों में कार्यकर्ताओं, पुरोहितों का कर्मकांड मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak