पुलिस के अनुसार गोरखपुर निवासी अविनाश रावत (उम्र 49 वर्ष), जो पेशे से सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं, ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी पत्नी पूजा रावत नागपुर के केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। बीते 6 अक्टूबर 2026 को रावत परिवार में एक दुखद घटना (गमी) हो गई थी, जिसके बाद 18 अक्टूबर को तेरहवीं का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। इस दौरान घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा था। परिवार के अनुसार, पिछले 7-8 वर्षों से राधा बाई नामक महिला उनके घर में कामकाज करती आ रही है। 1 नवंबर 2026 की सुबह लगभग 9 बजे जब परिजनों ने मां की अलमारी का लॉकर खोलकर देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लॉकर में रखी सोने की 2 चेन, 1 बड़ा मंगलसूत्र, 1 छोटा मंगलसूत्र और 1 अंगूठी गायब थी। हालांकि, राहत की बात या फिर चोर की अजीब चाल कहें, लॉकर में रखे चांदी के तमाम जेवर सुरक्षित अपनी जगह पर रखे मिले। बताया जा रहा है कि ये सभी गहने करीब दो महीने पहले ही मां ने अलमारी में सुरक्षित रखे थे। घर के अंदर से हुई इस दुस्साहसिक चोरी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 305(ए) के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है कि आखिर इस चोरी के पीछे किसका हाथ है—क्या कोई बाहरी चोर इस वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ या फिर इस साजिश के तार घर के अंदर से ही जुड़े हैं। विवेचना जारी है।
जबलपुर। गोरखपुर थानान्तर्गत सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है। एक तरफ जहां घर में मातम का माहौल था, वहीं दूसरी तरफ शातिर चोर ने इस आपदा को अवसर में बदलते हुए घर के भीतर से सोने के कीमती जेवरात उड़ा लिए। हैरानी की बात यह है कि चोर ने सिर्फ सोने पर हाथ साफ किया, जबकि चांदी के गहने जस के तस छोड़ दिए।
Tags
jabalpur