khabar abhi tak

दुकान-मकान में भड़की आग, सामान खाक, एक लाख नगद जल गए

फाइल फोटो

जबलपुर।
कछपुरा मालगोदाम के स्थित गणेश नगर में गुरुवार दोपहर एक मकान और दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग से दुकान-मकान खाक हो गए। 

पुलिस के मुताबिक आरपी तिवारी का परिवार घर के मंदिर में दीपक जलाने के बाद ताला लगाकर काम से बाजार गया था। इस दौरान अचानक मकान और दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल परिवार को सूचना दी और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग तेजी से फैलती गई और कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया था।

आग से दुकान में रखा कॉस्मेटिक, किराना और कपड़ों का पूरा सामान जल गया। दुकान में रखे करीब एक लाख रुपये नकद भी आग में जलकर नष्ट हो गए। मकान के एक कमरे में रखा घरेलू सामान भी नहीं बचाया जा सका। दमकल को करीब 30 लाख रुपये की आर्थिक क्षति होने का अनुमान है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak