पुलिस के अनुसार पथरिया के वार्ड नम्बर 8 में रहने वाले नन्हेंलाल सेन उम्र 54 वर्ष कृषि उपज मंडी में चौकीदार के पद पर पदस्थ रहे, जिनकी आज खिड़ी पर रस्सी के फंदे पर लाश लटकती मिली। नन्हेलाल की लाश मिलने की खबर से हड़कम्प मच गया, यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घटना को लेकर कहा कि नन्हेलाल की हत्या कर लाश को लटकाया गया है ताकि आत्महत्या समझा जाए। परिजनों के मुताबिक, नन्हेंलाल पिछले छह महीनों से किसी अनजान बात को लेकर गहरे मानसिक तनाव में थे, लेकिन वे क्या सोचते थे, इसका किसी को पता नहीं था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएगे, उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
दमोह। दमोह के पथरिया स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मंडी कार्यालय की खिड़की पर चौकीदार नन्हेंलाल सेन की लाश फंदे से लटका मिला। परिसर में ही रहने वाले चौकीदार की संदिग्ध मौत की खबर मिलते ही मंडी में अफरा-तफरी मच गई। घटना को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया है हत्या कर लाश को लटकाया गया है।
Tags
damoh