बताया गया है कि कुंडीपुरा के खापाभाट क्षेत्र में रहने वाला रिंकू पिता नान्हो मालवी शराब पीने का आदी रहा। आज दोपहर के वक्त नशे में धुत्त होकर घर आया और परिजनों से खाना मांगा। जैसे ही खाने की थाली में सब्जी देखी तो भड़क गया। मनपसंद सब्जी न मिलने से गुस्साया रिेंकू घर से निकला और कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक रिंकू घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिन्हे पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मनपसंद सब्जी ने मिलने से रिंकू घरसे निक ल गया था, परिजनों को लगा कि वह कुछ देर में वापस लौट आएगा। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।