khabar abhi tak

पुलिस वाहन को टक्क र मारते हुए पलटा ट्रक, जबलपुर से बालाघाट जा रहे डीएसपी घायल

 

जबलपुर/सिवनी। जबलपुर से बालाघाट जाने निकला पुलिस वाहन को सिवनी रोड पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में पुलिस वाहन में सवार डीएसपी विमलेश उईके को गंभीर चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भरती कराया गया है।                                                                        

                                                        प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसपी विमलेश उईके अपने गनमैन, वाहन चालक और एक आरक्षक के साथ सरकारी वाहन से जबलपुर से बालाघाट लौट रहे थे। छपारा बाईपास चौराहे के पास जबलपुर की ओर से पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। अचानक हुई इस घटना से पुलिस वाहन में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल डीएसपी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है। वाहन में सवार अन्य लोगों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

टक्कर के बाद ट्रक चालक-कंडक्टर फरार-

पुलिस वाहन को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak