khabar abhi tak

गया-चेन्नई के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, नैनपुर, जबलपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव

जबलपुर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गया से चेन्नई के बीच एक ट्रिप के लिए वन-वे पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 03689 गया–चेन्नई वन-वे पूजा स्पेशल 17 नवंबर 2026 (मंगलवार) को गया स्टेशन से रवाना होगी।

यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल से होकर गुजरेगी। रास्ते में प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी और जबलपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

प्रमुख स्टेशनों पर आगमन-प्रस्थान का समय

  • प्रयागराज छिवकी : 10:30–10:35 बजे

  • मानिकपुर : 12:28–12:30 बजे

  • सतना : 13:30–13:35 बजे

  • कटनी : 14:45–14:50 बजे

  • जबलपुर : 16:05–16:15 बजे

  • नैनपुर : 19:09–19:14 बजे

  • बालाघाट : 20:58–21:00 बजे

  • गोंदिया : 21:40–21:50 बजे

इन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन

ट्रेन का ठहराव डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, नागभीड़, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, ओंगोल और नेल्लोर में रहेगा।

21 कोचों से होगी संचालित

वन-वे स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। इनमें 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य श्रेणी, 11 स्लीपर, 2 एसी थ्री टियर और 2 एसी टू टियर कोच शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak