जबलपुर। शहर में बेरोजगारों को ठगने का नया स्कैम शुरू हो गया है। ग्रीन सिटी में एक कंपनी ने अपना आलीशान दफ्तर खोल लिया है, जिसमें तीन-तीन हजार रूपए लेकर लाखों रूपए की नौकरी देने का दावा किया जा रहा है। शिकायत प्रशासन के पास पहुंचने पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कंपनी की जांच की जा रही है।
ग्रीन सिटी में एसॉर्ट नाम की एक कंपनी बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए तगड़ी कमाई कर रही है। इस कंपनी में शहर सहित बाहरी जिलों के बेरोजगार शामिल हो रहे हैं। इस कंपनी में बेरोजगारों के दस्तावेज लेकर उनसे फीस बतौर तीन-तीन हजार रूपए लिए जा रहे हैं।
रीवा के मउगंज से आए युवकों ने कलेक्टर को बताया कि कंपनी झूठा प्रलोभन देकर उनसे वसूली कर रही है। कलेक्टर ने आनन-फानन में एसडीएम को सूचना दी। मौके पर एसडीएम सहित माढ़ोताल पुलिस बल पहुंचा था। पुलिस ने कंपनी में कार्यरत लोगो ंसे पूछताछ और दस्तावेज खंगाले हैं।
- कंपनी के संबंध में प्रशासन की टीम जांच कर रही है। पुलिस उन्हें सहयोग कर रही है।
वीरेन्द्र सिंह पवार, थाना प्रभारी, माढ़ोताल

