जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय जबलपुर में आज गुरूवार 5 नवम्बर को दीपावली के ठीक 3 दिन पहले रेलवे द्वारा रेल हादसे के लिये बजाये जाने वाले खतरे के सायरन बजाने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि स्लीमनाबाद के बाद कुछ घटना घटित हुई है.
बताया जाता है कि ठीक सवा 1 बजे के लगभग जबलपुर में रेलवे ने रुक-रुक कर 5 बार लंबे सायरन बजाये गये. ये 5 सायरन इस बात का संकेत थे कि कहीं यात्री गाड़ी हादसे का शिकार हुई है। सायरन की आवाज सुनकर दुर्घटना राहत गाड़ी (एआरटी) में पहुंचने के लिए अधिकारी, कर्मचारी दौड़ते नजर आये. वहीं रेलवे अस्पताल से चिकित्सक व अन्य स्टाफ भी एआरटी में पहुंचते नजर आये। वहीं जिम्मेदार सूत्रों का कहना है कि रेल प्रशासन ने मॉकड्रिल किया है और कर्मचारी, अधिकारियों, चिकित्सकीय स्टाफ की सतर्कता व पंचुअलिटी जांचने के लिए सायरन बजाया गया. विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है.
