जबलपुर। पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पम्प लगवाने वाला एक किसान धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। साइबर ठगों ने उसका खाता खाली कर दिया। मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस प्रकरण में छानबीन कर रही है।
पनागर पुलिस ने बताया कि बुधवार को बम्हनौदा में रहने वाले अरूण कुमार कुर्मी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि किसानी का काम करता है। 14 अक्टूबर को उसने पीएम कुसुम योजना से सोलर पम्प लगवाने के लिये भारत सरकार की आनलाईन बेबसाइट में पिताजी सुरेन्द्र पटेल के नाम से आवेदन किया था। उसमें उक्त दिनंाक को ही 5 हजार रूपये, 8 हजार रूपये की राशि अपने फोन पे के माध्यम से भेज दिये थे। 15 अक्टूबर को क्रमशः 10 हजार 500 रूपये, 9 हजार 250 रूपये, 500 रूपये भेजे थे। 22 अक्टूबर को फोन पे के माध्यम से क्रमशः 5 हजार 700 रूपये, 6 हजार रूपये, एवं 28 अक्टूबर को 3 हजार 999 रूपये भेजे थे। काल्पनिक आनलाईन के नितिन कुमार सिंह नामक व्यक्ति द्वारा उससे लगातार बात करते हुये उससे कुल 48 हजार 950 रूपये धोखाधड़ी करते हुये हड़प लिये।
