जबलपुर/मंडला। मंडला के पदमी-घुघरी मार्ग पर कटंगाटोला के पास जननी एक्सप्रेस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। तीन साल के बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, मलवाथर निवासी सुजीत पिता आनंद मसराम उम्र 24 वर्ष, अपनी भाभी कृष्णा मसराम 26 वर्ष, लवयांश 5वर्ष व मनन 3 वर्ष के साथ मंडला के बिनैका तिराहा से गांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही जननी एक्सप्रेस (वेंडर वाहन) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद 108 एंबुलेंस से चारों घायलों को जिला अस्पताल मंडला पहुंचाया गया। मनन की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया।