khabar abhi tak

दीपावली-छठ पर बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों में रहेगा ठहराव

जबलपुर। दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर-छपरा-बिलासपुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 08255/08256 दो-दो फेरे लगाएगी। पश्चिम मध्य रेल के कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव रहेगा।

यह रहेगी समय-सारणी

गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल 14 एवं 21 नवंबर (शनिवार) को बिलासपुर से शाम 6 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन कटनी में रात 12:04 बजे पहुंचकर 12:14 बजे, मैहर में रात 1:02 बजे पहुंचकर 1:04 बजे और सतना में रात 1:35 बजे पहुंचकर 1:40 बजे रवाना होगी। ट्रेन रविवार दोपहर 2:40 बजे छपरा पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल 15 एवं 22 नवंबर (रविवार) को छपरा से शाम 5:25 बजे रवाना होगी। यह सोमवार सुबह सतना में 6:05 बजे, मैहर में 6:40 बजे और कटनी में 7:50 बजे पहुंचेगी। यहां से क्रमशः 6:10, 6:42 और 8 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर भी ठहराव

दोनों दिशाओं में ट्रेन पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी और बलिया स्टेशनों पर रुकेगी।

21 एलएचबी कोच रहेंगे

ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कुल 21 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak