जबलपुर। राष्ट्रीय यादव महासभा ने गुरूवार को धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयानों विरोध करते हुए एसपी कार्यालय में जमकर विरोध किया। महासभा के नेताओं का आरोप है कि लोकप्रियता के नशे में चूर होकर शास्त्री सनातन आस्था के केंद्र भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप और उनकी लीलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। इससे करोड़ों सनातन प्रेमियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू परंपरा में भगवान कृष्ण और राम को एक ही शक्ति का रूप माना गया हैए ऐसे में एक अवतार को दूसरे से अलग बताकर समाज में भ्रम फैलाना पूरी तरह से गलत है।
इस प्रकरण को लेकर समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि इस पर सख्त कदम नहीं उठाया गया तो यादव समाज उग्र आंदोलन का चरणबद्ध कार्यक्रम शुरू करेगा और उनकी कथाओं का पूर्ण बहिष्कार करेगा। समाज के प्रतिनिधियों ने यह भी संकल्प लिया है कि जो लोग अनजाने में उनकी कथाओं में जा रहे हैं, उन्हें जागरूक कर वहां जाने से रोका जाएगा।
