khabar abhi tak

मालगाड़ी रुकी तो पटरी पर उतरे लोको पायलट, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से मौत, इटारसी में हादसा

इटारसी। इटारसी रेलवे जंक्शन के अंतर्गत ताकू रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर एक ट्रेन की चपेट में आने से मालगाड़ी के लोको पायलट की मौत हो गई। मृतक की पहचान बैतूल निवासी विश्वनाथ बगदरे (52), पिता रामाजी बगदरे के रूप में हुई है। हादसा दोपहर करीब 2:10 बजे हुआ।

सिग्नल नहीं मिलने पर रुकी थी मालगाड़ी

केसला थाना प्रभारी सुंदरलाल पंवार के मुताबिक, विश्वनाथ बगदरे आमला से मालगाड़ी लेकर इटारसी आ रहे थे। ताकू स्टेशन पर सिग्नल नहीं मिलने के कारण मालगाड़ी रुक गई थी। इस दौरान लोको पायलट ट्रेन से उतरकर पटरी के पास खड़े हो गए। तभी वहां से गुजर रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak