khabar abhi tak

पिकअप ने छात्र को कुचला, मौत, देखें वीडियो



जबलपुर।
चरगवां में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की जान चली गई। मृतक छात्र परीक्षा देने के बाद अपने घर लौट रहा था। बीच रास्ते में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसकी दोपहिया को टक्कर मार दी थी। 


चरगवां पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम पुरानी देवरी निवासी 16 वर्षीय अविनाश ठाकुर के रूप में हुई है। अविनाश हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। घटना के समय वह अपना पेपर देकर दोपहिया वाहन से चरगवां की ओर से अपने घर पुरानी देवरी लौट रहा था। इसी दौरान चरगवां क्षेत्र के खूका गांव के तिराहा मोड़ जमुनिया के पास मुख्य मार्ग पर एक पिकअप वाहन से उसकी भिड़ंत हो गई थी। घटनास्थल पर छात्र ने दम तोड़ दिया था। 


मृतक के चाचा सीताराम ठाकुर ने बताया कि यह घटना बीते दिन शाम करीब 5 से 7 बजे के बीच की है। अविनाश पढ़ने में होनहार था और परीक्षा देकर घर वापस आ रहा था। चरगवां थाने के सहायक उपनिरीक्षक लालसिंह सेन ने बताया कि जमुनिया गांव के पास खूका तिराहा मोड़ पर पिकअप वाहन और दोपहिया की टक्कर में 16 वर्षीय अविनाश ठाकुर की मृत्यु हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak