khabar abhi tak

फ्रिज में धमाके साथ हुआ ब्लास्ट, घर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला गृहस्थी का सामान

दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र के महाकाली चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जबा देर रात दो बजे के लगभग ठाकुर परिवार के घर में रखे फ्रिज में धमाके साथ ब्लास्ट हो गया। जिससे घर में आग लग गई। आग ने कुछ ही पल में विकराल रुप धारण कर लिया, धमाके की आवाज सुनकर उठे परिजनों में चीख पुकार मच गई। वे जान बचाने के लिए घर से बाहर निकल आए। 

                              बताया गया है कि महाकाली चौक के पास रहने वाले ठाकुर परिवार के किचन में रखे फ्रि ज में देर रात बजे के लगभग शार्ट सर्किट से आग लगी और धमाके के साथ फ्रि ज में ब्लास्ट हो गया, जिससे पूरे घर में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग उठे तो देखा कि किचन से आग की लपटे उठ रही थी। परिवार के सदस्य जान बचाने के लिए घर से बाहर निकल आए और दमकल को खबर दी। उस वक्त आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आग की लपटों के बीच घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर बाहर निकाल लिया। कुछ देर बाद दमकल वाहन पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। आगजनी में  टीवी, पंखा और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak