जबलपुर। डीआरएम कार्यालय से होटल लौट रहे सिविल इंजीनियर का मोबाइल दो अज्ञात युवकों ने लूट लिया और वाहन सहित भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की छानबीन के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
सिविल लाईन पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में रहने वाले मेहताब सिद्धिकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। मंगलवार शाम लगभग 7-55 बजे डीआरएम आफिस से अपने होटल रिषी एजेन्सी जा रहा था। तभी पीछे से 2 लड़के काले रंग की स्कूटी में आये और उसके दाहिने हाथ में रखा मोबाइल पीछे बैठे लड़के नेे झपट्टा मारकर छीनकर पुल नम्बर 2 तरफ तेजी से भाग गये। उसका मोबाइल कीमती लगभग 35 हजार रूपये का था।
