khabar abhi tak

बैंक का मैसेज तक नहीं मिला और खाते से कट गए 95 हजार


जबलपुर।
साइबर ठगी के नए-नए पैतरें सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग जालसाजों के जाल में उलझते जा रहे हैं और अपनी मेहनत की कमाई खो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें बरगी के रहने वाले एक किसान को बैंक का मैसेज तक नहीं आया और उसके खाते से 95 हजार रूपए कट गए। मामले की छानबीन के बाद किसान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।  

बरगी पुलिस के मुताबिक मंगलवार को समद पिपरिया निवासी राजेश पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती किसानी करता है। उसका अकाउण्ट बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा नारायणपुर तिलवारा में है। वह गूगल पे व फोन पे चलाता है। 1 नवम्बर को इलेक्ट्रानिक सामान लेने गौर गया था। सामान खरीदने के बाद फोन पे के माध्यम से 2100 रूपये पेमेण्ट किया। इसके बाद किराना सामान खरीद कर 5 हजार रूपये पेमेण्ट किया। उसने चैक किया, उसके खते में 95 हजार रूपये कम थे। ट्रांजेक्शन मैसेज भी मोबाइल पर नहीं आया है। घर आकर बचे रूपये 64 हजार 600 रूपये बेटे के अकाउण्ट एवं 1000 रूपये साले दुर्गेश के अकाउण्ट में ट्रांसफर कर दिया। बैंक जाकर पता किया वहां जानकारी मिली कि उसके बैंक अकाउण्ट से 95 हजार रूपये यूपीआई के माध्यम से 2 खातों में ट्रांसफर हुये है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करते हुये उसके बैंक खाते से 95 हजार रूपये ट्रांसफर कर लिये हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak