जबलपुर। गोरखपुर के मांडवा बस्ती में रहने वाला एक परिवार बाजार खरीदारी के लिए गया था। उधर, सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर ताला तोड़ा और घर की आलमारी में रखे नकदी और जेवरात उड़ा लिए। पुलिस ने चोरी प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गोरखपुर पुलिस ने बताया कि मंगलवार को उत्तम सिंह राजपूत निवासी मांडवा छात्रावास के सामने ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट अस्पताल मे काम करता है। 28 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर बाजार गया था। रात्रि 10.30 बजे वापस आकर देखा तो घर पर लगा ताला नही था। जब दरवाजा खोलकर देखा। अलमारी के पल्ले खुले थे। अलमारी मे नगद लगभग 40 हजार रुपये , बच्चे की 2 हाय सोने की , चांदी की चैन-01 नहीं थी घर पर रखा इंडेक्सन ,आटा 15 किलो, चने की दाल 10 किलो और कुछ घरेलु सामान कुल कीमती लगभग 50 हज़ार रूपये का गायब था। अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
