khabar abhi tak

पश्चिम मध्य रेल ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाई

जबलपुर। दीपावली और छठ पूजा के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल (WCR) ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत रानी कमलापति और सोगरिया से दानापुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे। इससे यात्रियों को बिहार की ओर आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार विस्तारित अवधि में इन ट्रेनों का संचालन निम्नानुसार किया जाएगा।

1. रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल (01667/01668)

गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल का संचालन 16 से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को विस्तारित किया गया है। इस दौरान तीन अतिरिक्त फेरे होंगे। वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल 17 से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलेगी। इसके भी तीन अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं।

2. रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल (01661/01662)

गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल 11 से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। इसके दो अतिरिक्त फेरे होंगे। वापसी में गाड़ी संख्या 01662 दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल 12 से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। इस ट्रेन के भी दो अतिरिक्त फेरे निर्धारित हैं।

3. सोगरिया–दानापुर स्पेशल (09823/09824)

गाड़ी संख्या 09823 सोगरिया–दानापुर स्पेशल का संचालन 14 नवंबर से 12 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। इस अवधि में चार अतिरिक्त फेरे होंगे। वापसी में गाड़ी संख्या 09824 दानापुर–सोगरिया स्पेशल 16 नवंबर से 14 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। इसके भी चार अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।

रेल प्रशासन के अनुसार तीनों जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन दिवस, ठहराव, समय-सारणी और कोच संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की जानकारी NTES, रेलवन ऐप अथवा रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा से प्राप्त करने की अपील की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak