khabar abhi tak

दीक्षितपुरा में खूनी संघर्षं, पैतृक मकान की दीवार तोडऩे को लेकर दो पक्षों में टकराव,

जबलपुर। कोतवाली थानान्तर्गत दीक्षितपुरा छोटी देवन में आज सुबह एक दीवार को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। यह विवाद देखते ही देखते लात-घूंसों की जंग में बदल गया, जिसमें महिलाओं ने भी जमकर तांडव मचाया। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल है।

                      कोतवाली थाना में आज प्रमोद कुमार साहू उम्र 65 वर्ष ने दर्ज कराई। पेशे से प्रापर्टी डीलर प्रमोद का आरोप है कि सुबह करीब 8 बजे वह अपने पुस्तैनी मकान में मरम्मत का काम करवा रहे थे। तभी उनके पड़ोसी श्रेयांश मोदी (57 वर्ष) वहां पहुंचे और दीवार तोडऩे का विरोध करते हुए गंदी-गंदी गालियां बकने लगे। जब प्रमोद ने विरोध किया, तो श्रेयांश ने उन्हें पीटते हुए जमीन पर गिरा दिया। आरोप है कि कुछ ही पल में श्रेयांश की पत्नी नीलम मोदी और दोनों बेटियां—पुन्यांसी व सौम्या भी मौके पर आ गईं। सभी ने मिलकर प्रमोद और उनकी पत्नी ज्योति साहू पर हाथ-मुक्कों की बरसात कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इस बीच हाथापाई के दौरान ज्योति साहू के कान की एक बाली भी गायब हो गई। वहीं, दूसरी ओर पतंजलि बिस्किट का व्यापार करने वाले श्रेयांश मोदी ने भी थाने पहुंचकर काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका दावा है कि सुबह 8 बजे प्रमोद साहू नीचे दीवार में तोडफ़ोड़ कर रहे थे। जब उन्होंने बाहर आकर शांति से काम करने की बात कही, तो प्रमोद भड़क गए और गालियां देते हुए उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। श्रेयांश का आरोप है कि जब उनकी पत्नी नीलम और दोनों बेटियां बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो प्रमोद की पत्नी ज्योति साहू ने उन पर भी हमला बोल दिया। दोनों पक्षों की तरफ से सरेआम मौत की धमकियां दी गईं। इस हिंसक झड़प के दौरान बीच-बचाव कर रही श्रेयांश की पत्नी का मंगलसूत्र भी टूटकर बिखर गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak