प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान और अनाज व्यापारी सुरेश राय अपनी पत्नी सविता राय के साथ सुबह करीब 10.30 बजे घर की शटर में ताला लगाकर ग्राम धरमपुरा में एक तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनका बेटा मोनू राय भी जबलपुर मंडी अनाज बेचने गया था। घर पूरी तरह सूना था। इस दौरान घर के ताले तोड़कर घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दोपहर 12.10 बजे बेटे ने देखा तो परिजनों को फोन पर खबर दी। दंपति घबराकर घर पहुंचे, तो शटर बंद थी लेकिन ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए, आलमारी खुली और लाकर का लॉक टूटा पड़ा था। चोरों ने बड़ी सफाई से 1 लाख 50 हजार रुपये नकद, 5 हाय चंद्रमा, सोने का हार, चूड़ा, और चांदी की पायल, चूड़ा व करधन समेत कुल 5,59,000 रुपये का कीमती सामान पार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने जांच के बाद शातिर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
जबलपुर। चरगवां थानान्तर्गत ग्राम बिजौरी में एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में दहशत और हड़कंप मचा दिया है। दिनदहाड़े बदमाशों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर तिजोरी साफ कर दी और करीब 5 लाख 59 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर व नकदी लेकर चंपत हो गए।
Tags
jabalpur