khabar abhi tak

मार्कशीट सुधारने के लिए अब नहीं लगाने होंगे भोपाल के चक्कर



जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा देते हुए अंकसूची में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब छात्रों को अपने नाम, माता-पिता के नाम या जन्मतिथि में सुधार कराने के लिए भोपाल मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मंडल ने संशोधित अंकसूची प्रिंट करने का अधिकार प्रदेश के सभी संभागीय कार्यालयों को सौंप दिया है। इससे प्रकरण स्वीकृत होते ही संभाग स्तर पर प्रिंटिंग होने से महज 7 दिनों के भीतर नई अंकसूची मिल जाएगी।इससे पहले जिला स्तर पर दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सभी फाइलें अनुमोदन के लिए भोपाल भेजी जाती थीं, जहां से डाक द्वारा अंकसूची आने में महीनों लग जाते थे। प्रदेश भर के आवेदनों का भारी दबाव होने से अभिभावकों और विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak