जबलपुर। विजयनगर के एसबीआई चौक के पास गुरूवार के दिनदहाड़े एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया गया। लुटेरे मोटरसाइकिल में सवार थे, जो अपना मुंह ढांके हुए थे। पुलिस प्रकरण में सीसीटीवी कैमरों की मदद से लूट के आरोपियों की छानबीन कर रही है।
विजयगनर पुलिस के मुताबिक ग्रीन सिटी में रहने वाली ज्योति चिंचोलकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह व्यापार करती है। गुरूवार को दोपहर 01/45 बजे अपनी एक्सिस से पोस्ट आफिस कलेक्शन के लिये एसबीआई चौक से जैसे ही वत्सला पैराडाईज के पहले थायरोकेयर वाली की गली पहुंची। सामने से आ रही पल्सर गाडी में 2 लडके आए। एक ने हेलमेट लगाया था। दूसरे ने कपडे से मुंह बांधा हुआ था। दोनों लडके साईड से आकर उसे डरा कर उसके गले से मंगलसूत्र छीन कर ले गये। उसके मंगलसूत्र के पीछे का हिस्सा गले में रह गया। मंगलसूत्र का शेष हिस्सा, जिसमे दो कटोरी वाले लॉकेट व आधी चैन थी, लूट कर ले गये।
