khabar abhi tak

मोबाइल फोन की रोशनी में चल रहा था जुआंफड़, पुलिस की दबिश से मची भगदड़, 7 गिरफ्तार

जबलपुर। केंट थानान्तर्गत दुर्गा मंदिर के चबूतरा के पीछे गली नम्बर 23 में चल  रहे जुआंफड़ पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मोबाइल फोन की लाइट में जुआं खेल रहे युवकों में भगदड़ मच गई। कुछ तो मौका देखकर भागने में सफल रहे। वहीं सात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

                                 पुलिस के अनुसार सदर की गली नम्बर 23 में लम्बे समय से जुआंफड़ संचालित किया जा रहा था। जिसपर पुलिस अपनी नजरें जमाए हुए थी। बीती रात भी यहां पर मोबाइल फोन की रोशनी में युवक जुआं खेल रहे थे, खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और घेराबंदी कर दबिश दी, पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई। कुछ तो मौके से भाग निकले, वहीं रोहित पासी उम्र 20 वर्ष निवासी राजीवगांधी नगर केण्ट, पवन मलिक उम्र 25 वर्ष निवासी गली नम्बर 19 दुर्गा मंदिर के पास, दीप रैकवार उम्र 34 वर्ष निवासी पासी मोहल्ला गली नम्बर 23, राहुल राणे उर्फ कुक्कू उम्र 28 वर्ष निवासी राजीवगांधी नगर केण्ट, पिंटू रजक उम्र 26 वर्ष निवासी गली नम्बर 14 सदर, नानू उर्फ आयुष स्वामी उम्र 27 वर्ष निवासी राजीव गांधी नगर, दीपक रैकवार उम्र 29 वर्ष निवासी गली नम्बर 23 सदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्यवाही की गई।  


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak