khabar abhi tak

ट्राइबल विभाग का कर्मचारी ले रहा था 4 हजार रुपए की रिश्वत, जबलपुर लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

जबलपुर। छिंदवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोकायुक्त पुलिस की टीम ने कलेक्ट्रेट स्थित आदिवासी विकास विभाग (ट्राइबल डिपार्टमेंट) में पदस्थ कर्मचारी ललित अहिरवार को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने बचने की कोशिश करते हुए रिश्वत की रकम एक लिफाफे में रखकर कूलर के नीचे छिपा दी थी, जिसे लोकायुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर लिया। 

                     शिकायतकर्ता सौरभ मिश्रा ने बताया कि उन्होंने नवेगांव में एक छात्रावास की बाउंड्रीवॉल के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। टेंडर प्रक्रिया के तहत उनकी 28 हजार रुपए की ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट की राशि विभाग द्वारा लौटाई जानी थी। आरोप है कि इसी रुकी हुई राशि को वापस दिलाने के नाम पर आरोपी कर्मचारी ललित अहिरवार लगातार टालमटोल कर रहा था और इसके बदले में उसने 4 हजार रुपए की अवैध रिश्वत की मांग की थी। पीडि़त सौरभ मिश्रा के अनुसार, वह अपनी ही वैध राशि को वापस पाने के लिए पिछले करीब डेढ़ महीने से कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रहा था और विभाग के कर्मचारी उसे लगातार परेशान कर रहे थे। तंग आकर पीडि़त ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से कर दी। लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन (वेरिफि़केशन) कराया, जिसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak