जबलपुर। पाटन के धमतरी गांव में तीस साल पुरानी एक जमीन हथियाने की साजिश स्थानीय कांग्रेस नेता ने की है। परेशान ग्रामीणों को पुलिस से राहत नहीं मिली, जिससे व्यथित कृषक दल ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने कृषकों का आश्वासन दिया।
पाटन के धमतरी गांव में रहने वाले रितेश, पंकज, शशिकांत और विजय पटेल का आरोप है कि घर के पीछे 30 साल पहले एक जमीन का छोटा हिस्सा छोडा था। इस जमीन पर दबंगई दिखाते हुए कथित कांग्रेस नेता दुर्गेश पटेल अपना कब्जा जमा रहे हैं। यहां लगी फसल मशीनों के जरिए काट दी गई।
दुर्गेश और उसके भाई ने मौके पर पहुंचकर यहां लगे पेड़-पौधे काट दिए। इस मामले को लेकर पाटन पुलिस थाने में सूचना दी, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
