khabar abhi tak

WCR जीएम ने रनिंग स्टाफ से संवाद कर भोजन की गुणवत्ता की ली जानकारी

नवनिर्मित लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर रनिंग रूम भवन की आज से हुई शुरुआत

भोपाल एवं रानी कमलापति रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का किया निरीक्षण

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने भोपाल रेल मंडल के दौरे के दौरान मंडल कार्यालय में अधोसंरचना से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में मंडल में चल रहे विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं तथा आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढऩे वाली संख्या को ध्यान में रखते हुए की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

1.12 करोड़ की लागत से तैयार लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर के नवनिर्मित रनिंग रूम की आज से विधवत शुरुआत हो गई। शुभारंभ अवसर पर महाप्रबंधक ने रनिंग स्टाफ से संवाद करते हुए उनके कार्य की प्रकृति, विश्राम सुविधाओं तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। विशेष रूप से रनिंग स्टाफ को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता के संबंध में कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी राय जानी तथा भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

इसके पश्चात महाप्रबंधक ने भोपाल स्टेशन का निरीक्षण कर विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, यात्री आवागमन तथा अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में तैयार किए जा रहे होल्डिंग एरिया का भी निरीक्षण किया तथा भीड़ प्रबंधन एवं यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

महाप्रबंधक ने रानी कमलापति स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, सर्कुलेटिंग एरिया सहित यात्रियों के आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक  पंकज त्यागी, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेन्द्र बघेल, अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सहित भोपाल मंडल के अन्य शाखाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak