पुलिस के अनुसार गोहलपुर के अमन नगर फेस-2 में सूने मकान का ताला तोड़कर फ्रिज, कूलर, गीजर, बर्तन, केबल तार और बच्चों की इलेक्ट्रॉनिक कार सहित लगभग 60 हजार रुपये का सामान चोरी किया गया था (अप.क्र. 523/26)। इसके अलावा, एक अन्य घर से सोने-चांदी के कीमती जेवर (नथ, मंगलसूत्र, पायजेब, हार, अंगूठी आदि) और 2 लाख 75 हजार रुपये नकद चोरी हुए थे।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी-
-नूरुद्दीन अंसारी उर्फ अज्जु उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम गुर्दा खजरी खिरिया बाईपास, आधारताल
-मोहम्मद इरशाद 28 वर्ष, निवासी नल गाजी नगर, गोहलपुर
-भीम उर्फ आदिल खान 20 वर्ष, निवासी नूरी नगर, गोहलपुर
आरोपियों से बरामद माल-
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने के पेंडिल, नथ, झुमकी, टीका, चांदी का हार, पाजेब, कड़े, अंगूठी, फ्रिज और पुराने बर्तन जप्त किए गए।
अपराधियों का पुराना रिकॉर्ड-
मुख्य आरोपी नूरुद्दीन के खिलाफ गोहलपुर, हनुमानताल, कोतवाली, आधारताल, ओमती और लार्डगंज थानों में नकबजनी, मारपीट और अवैध हथियार के 11 गंभीर अपराध दर्ज हैं। वहीं, मोहम्मद इरशाद के खिलाफ भी हत्या के प्रयास, चोरी और नकबजनी के 5 गंभीर मामले दर्ज हैं।
वाहन चोर गिरोह का खुलासा-
त्रिमूर्ति नगर राम मंदिर के पास खड़ी टाटा इंट्रा पिकअप व एक अन्य महिंद्रा पिकअप वाहन को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज की मदद से रीवा जिले में उड़ाकी टोल टैक्स के पास एक ढाबे के पास छिपाई गई टाटा इंट्रा पिकअप और खजरी खिरिया के पास से दूसरी पिकअप गाड़ी को सफलतापूर्वक जप्त कर लिया है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी-
-राजु उर्फ रामगोपाल साहू 32 वर्ष, निवासी बड़स्वर, रीवा
-सौरभ दहिया 22 वर्ष, निवासी कछार, सिलोड़ी, कटनी जो स्वयं वाहन चलाता था
आरोपियों को पकडऩे में इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस सनसनीखेज खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पाण्डेय, उप निरीक्षक अंबुज पांडे, सहायक उप निरीक्षक इमरान खान, प्रधान आरक्षक जितेंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह, अमित पटेल और आरक्षक समरेंद्र, आलोक यादव सहित पूरी पुलिस टीम की बेहद सराहनीय भूमिका रही।